ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

JDU ने चार जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए, उमेश कुशवाहा ने किया मनोनित

31-Jul-2022 07:04 PM

PATNA : संगठन को ज्यादा सशक्त बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड एक के बाद एक फैसले कर रही है। प्रदेश नेतृत्व ने आज चार जिलों में नए जिला अध्यक्षों की तैनाती की है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक बक्सर, कैमूर, अरवल और पूर्वी चंपारण जिले में जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।


जेडीयू के चार नए जिला अध्यक्षों में मंजू देवी को पूर्वी चंपारण, अशोक सिंह को बक्सर, डॉ.प्रमोद कुमार सिंह को कैमूर जबकि रामकिशोर शर्मा को अरवल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


पिछले दिनों JDU ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की थी। राज्य सरकार की योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर पार्टी का विचार रखने की जिम्मेवारी जेडीयू ने प्रवक्ताओं को दी थी। बीते 29 जुलाई के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कुल 10 जेडीयू प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की थी।इससे पहले 25 जुलाई को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 69 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये थे।



news image