अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 05:13 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद आज जेडीयू ने बीजेपी को गठबंधन धर्म की याद दिला दी है. बैठक के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अधिकारिक तौर पर जेडीयू का स्टैंड सबके सामने रखा है. त्यागी ने कहा है कि बीजेपी ने गठबंधन के धर्म को नहीं निभाया. त्यागी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के दौर से जनता दल युनाइटेड बीजेपी की सहयोगी रही है लेकिन अगर अटल धर्म का बीजेपी पालन नहीं करती है तो यह दुखद पहलू है.
केसी त्यागी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बीजेपी के साथ जो किया वह गठबंधन धर्म को नहीं दिखाता. जनता दल यूनाईटेड वहां सरकार में शामिल होने को तैयार थी. पार्टी के विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने की बात हो रही थी लेकिन बीजेपी ने ऐसा करने की बजाय जनता दल यूनाइटेड के विधायकों को ही तोड़ लिया यह बेहद दुखदाई पहलू है.
केसी त्यागी ने कहा कि हम गठबंधन धर्म को 2005 से निभाते आए हैं. बिहार में आज तक कभी भी मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच कोई गतिरोध देखने को नहीं मिला है. सरकार में आपसी तालमेल के साथ काम करना जनता दल यूनाइटेड को आता है.