ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / JDU ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का किया एलान, लोकसभा प्रभारियों के भी...

JDU ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का किया एलान, लोकसभा प्रभारियों के भी नाम घोषित, देखिये लिस्ट

26-Mar-2021 11:58 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ (दक्षिण बिहार) के नए जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है. जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ (दक्षिण बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने 18 जिलाध्यक्षों और 15 लोकसभा प्रभारियों के नामों का एलान कर दिया है. 


अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ (दक्षिण बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने 18 जिलाध्यक्षों के लिए जिन नामों का एलान किया है उनमें बांका में दिवाकर पंडित, मुंगेर  सत्यजीत प्रकाश, लखीसराय  शिवशंकर राम, शेखपुरा श्रवण कुमार निराला, नालंदा अरुण वर्मा, पटना  संजय चंद्रवंशी, बाढ़ भोला सिंह, भोजपुर हीरा गुप्ता, बक्सर कमल चौरसिया, कैमूर रामइकबाल उर्फ मुन्ना बिंद, रोहतास रामप्रसाद पाल, अरवल  संजय निषाद, जहानाबाद रंजन बिंद, औरंगाबाद विजय सिंह, गया बबन चंद्रवंशी, नवादा रामजन्म कानू, जमुई में शैलेश गुप्ता तथा भागलपुर में विनय कुमार शामिल हैं.  


वहीं लोकसभा प्रभारियों में मनोज निषाद को पटना साहिब, पाटलिपुत्रा  मनोज चंद्रवंशी, आरा अजीत कुमार,  बक्सर महेंद्र तुरहा, काराकाट अनिता मालाकार, सासाराम धर्मेंद्र चौहान, गया रामविलास शर्मा, नवादा नरेंद्र अदरखी, जहानाबाद डॉ. अजय पंडित, नालंदा सुनील पाल, जमुई बिदु कुमार कश्यप, बांका अरविंद कुमार बादल, भागलपुर गौतम कुमार शर्मा, मुंगेर ओम जय कुमार तथा खगडिय़ा में विजय शर्मा को प्रकोष्ठ ने लोकसभा प्रभारी बनाया है. 


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालते ही आरसीपी सिंह प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं. नए जिलाध्यक्षों और लोकसभा प्रभारियों को संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्‍मेदारी भी सौंपी गई है.