बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
06-Dec-2021 02:21 PM
DELHI : आज संसद के दोनों सदनों में नगालैंड में गोलीबारी घटना का मामला उठा. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है. विपक्षी नेताओं द्वारा नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में नागरिकों की हुई मौत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस भेजा गया है. इसका जवाब गृहमंत्री अमित शाह को देना है.
इधर, राज्यसभा में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नगालैंड के मामले पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को सदन में पूरे मामले पर बयान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गलत पहचान की वजह से निर्दोष लोगों की हत्या हुई है, उससे सरकार के शांति प्रयास को धक्का लगा है.
बता दें कि शनिवार को अमित शाह ने घटना पर दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी, लेकिन सरकार ने अभी तक उस असफल उग्रवाद विरोधी अभियान पर कोई बयान नहीं दिया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने नागरिकों को मार गिराया था.