अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Oct-2020 12:03 PM
PATNA : JDU ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे चार पार्टी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये कार्रवाई की है.
पार्टी से बाहर किये गए नेताओं में राजगीर के वर्तमान विधायक रवि ज्योति कुमार, अलौली के पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, कुटुम्बा के पूर्व विधायक ललन भुईंयां और कैमूर के जनता दल यू के जिला संगठन प्रभारी राजीव रंजन कुमार शामिल हैं.
इस बात की जानकारी प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने दी है. बता दें कि इससे पहले जदयू ने विधानसभा चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे 15 नेताओं को दल से बाहर निकाल दिया था. डुमरांव से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक ददन पहलवान, सिकंदरा से लड़ रहे पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, जगदीशपुर से लोजपा प्रत्याशी बने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, चकाई से निर्दलीय उम्मीदवार बने सुमित कुमार सिंह शामिल हैं. इसके अलावा महिला जेडीयू की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, युवा जेडीयू नेता तजम्मुल खां, रोहतास के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश चौधरी, जेडीयू नेता सिंधु चौधरी, डॉ राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं. इसके साथ ही ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह यादव को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था.