ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / फजीहत के बाद JDU ने हफ्ते भर में बदल दिया नारा, ""ठीके तो...

फजीहत के बाद JDU ने हफ्ते भर में बदल दिया नारा, ""ठीके तो है नीतीश कुमार"" वाला स्लोगन लिया वापस

09-Sep-2019 02:37 PM

By 3

PATNA : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने हफ्ते भर पहले नया नारा दिया था लेकिन जेडीयू के इस नए नारे पर ऐसी फजीहत हुई कि उसे अब वापस ले लिया गया है जेडीयू ने आगामी चुनाव को देखते हुए नारा दिया था ""क्यूँ करें विचार ठीके तो है नीतीश कुमार""... लेकिन इस नए नारे पर जेडीयू की को ऐसी किरकिरी झेलनी पड़ी कि महज हफ्ते भर में स्लोगन वापस ले लिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=hZgv_0ZgIPs&t=111s 1 सितंबर को जदयू कार्यालय में बड़े तामझाम के साथ लगाए गए नए नारे वाले पोस्टर बदल दिए गए हैं। जेडीयू ने ""ठीके तो है नीतीश कुमार"" की जगह अब जो नया नारा दिया है उसमें लिखा है ""क्यूँ करें विचार जब है ही नीतीश कुमार"" दरअसल हफ्ते भर पहले जेडीयू ने जब नया नारा दिया था उसके बाद से लगातार विरोधी उस पर तंज कस रहे थे। तेजस्वी यादव से लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों ने यह कहा था कि जेडीयू अब इस बात को खुद कबूल रहा है कि नीतीश कुमार बिहार के लिए ठीक-ठाक भर हैं, लिहाजा अब बिहार में बदलाव होना चाहिए। जेडीयू के नए नारे को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट लिखे जाने लगे। जिसके बाद अब पार्टी ने इसमें बदलाव किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू के इस नए नारे को जनता कितना पसंद करती है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट