ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बीजेपी पर हमला बोलने वाले बलियावी की लगी क्लास, जेडीयू नेतृत्व ने हड़काया

07-Aug-2019 03:22 PM

By 3

PATNA : जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने वाले जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी की जेडीयू नेतृत्व में जमकर क्लास लगाई है। जेडीयू के विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि बलियावी के बयान से पार्टी नेतृत्व खासा नाराज है। आपको बताते हैं कि जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के फैसले पर ना केवल सवाल खड़े किए थे बल्कि बीजेपी पर जोरदार हमला भी बोला था। बलियावी ने कहा था कि केंद्र सरकार भले ही जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म कर दे लेकिन वह अंतिम सांस तक इसका विरोध जारी रखेंगे। जेडीयू नेतृत्व बलियावी के इसी बयान से नाराज है। पार्टी के बड़े नेताओं को ऐसा लगता है कि बलियावी के बयान से बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। जेडीयू नेतृत्व इस बात को बखूबी समझ रहा है कि बिहार बीजेपी के नेता इस मामले पर संयम से काम ले रहे हैं लिहाजा बलियावी को जेडीयू नेतृत्व ने इस मामले पर जमकर फटकार लगाई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने भी मंगलवार को कहा था कि बलियावी किसी पद पर नहीं लिहाजा उनके बयानों का कोई मतलब नहीं है।