BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
20-Feb-2020 11:42 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले नेता और अधिकारी शराब पीते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को सीधी चुनौती दे डाली है कि वह अपने आसपास के नेताओं का और अधिकारियों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवा कर देख लें।
खुली चुनौती
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो वह अपने आसपास के नेताओं का ही ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवा कर देख लें। तेजस्वी ने कहा है कि नतीजा तुरंत सामने आ जाएगा कि बिहार में शराबबंदी किस हद तक सफल है।
जेडीयू विधायक ने थोड़ी-थोड़ी पिया करो का किया था समर्थन
दरअसल तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को उनके ही विधायक श्याम बहादुर सिंह के उस बयान पर घेरा है जिसमें जेडीयू विधायक ने जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन किया था। जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा था कि वह जीतन राम मांझी के उस बयान से सहमत हैं जिसमें थोड़ी बहुत शराब पीने की छूट की बाबत उन्होंने कहा है। जेडीयू विधायक ने जीतन राम मांझी का समर्थन किया था। अब तेजस्वी यादव जेडीयू विधायक के उस बयान को लेकर नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं।
मांझी बोले थे नेता, मंत्री और अधिकारी पीते हैं शराब
13 फरवरी पूर्णिया के धमदाहा में को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद गरीब तबके के लोगों को थोडी थोड़ी शराब पीने की सलाह दी है. मांझी बोल रहे हैं कि गरीबों के थोड़ा-बहुत पीने से नीतीश कुमार को कोई एतराज नहीं होना चाहिये. बिहार में नेता, मंत्री, अफसर सब पी रहे हैं.