ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

दामन पर दाग लगा तो गुस्से में भड़के नीतीश, JDU विधायक पप्पू पांडे के भाई और भतीजे की हुई गिरफ्तारी

25-May-2020 05:11 PM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पप्पू पांडे सहित उनके भाई और भतीजे पर गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. जेडीयू विधायक के के ऊपर लगे गंभीर आरोप के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे. सरकार की फजीहत होते देख पुलिस ने विधायक के भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है.


सारण डीआईजी के नेतृत्व में विधायक के भाई सतीश पांडे और भतीजे मुकेश पांडे को गिरफ्तार किया गया है. मुकेश पांडे जिला परिषद का अध्यक्ष है और विधायक के परिवार की दबंगई गोपालगंज में पहले से जगजाहिर है. गोपालगंज नरसंहार को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. अपने दामन पर दाग लगता देख मुख्यमंत्री भी विधायक और उसके परिवार को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं.


कल हुई गोलीबारी में एक और घायल ने दम तोड़ा
बिहार के गोपालगंज में कल सरेशाम ये बड़ी वारदात हुई. हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में अपराधियों ने घर के बाहर बैठे राष्‍ट्रीय जनता दल नेता जेपी चौधरी और उनके परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से उनके माता-पिता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारों ने 70 साल के महेश चौधरी और उनकी बूढी पत्नी संकेतिया देवी पर गोलियां बरसा कर दोनों को वहीं मार डाला. जबकि एक भाई शांतनु चौधरी की आज सुबह पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में मौत हो गई. गोलीबारी में घायल आरजेडी नेता जेपी चौधरी की हालत भी बेहद नाजुक है. वे भी पीएमसीएच में भर्ती हैं. 


घायलों ने रो रो कर बताया कि किसने गोलियां बरसायी
गोलीबारी में घायल हुए जेपी चौधरी और उनके भाई ने कल शाम ही पुलिस को बताया था कि कुचायकोट के जनता दल यूनाइटेड विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और उवके बेटे जिला पार्षद मुकेश पांडेय ने इस घटना को अंजाम दिया. घायलों ने बताया कि पहले ही विधायक पप्पू पांडेय ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी और इसे पूरा कर दिखाया.


FIR दर्ज कर कार्रवाई 
घायल आरजेडी नेता जेपी चौधरी के बयान पर कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और जिला पार्षद मुकेश पांडेय के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है. एक अन्‍य अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेडीयू विधायक भाई और भतीजा को अरेस्ट कर लिया है.