ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / बिहार में शराबबंदी फेल, नीतीश के दावों की पोल JDU विधायक ने खोल...

बिहार में शराबबंदी फेल, नीतीश के दावों की पोल JDU विधायक ने खोल दी

18-Sep-2020 08:03 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही इसकी सफलता को लेकर चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत उनकी पार्टी के विधायकों को भी पता है. जेडीयू विधायक ने अब नीतीश सरकार की तरफ से की गई शराबबंदी की पोल खोल डाली है. चेनारी विधानसभा से जेडीयू के विधायक ललन पासवान आरोप लगाया है कि उनके इलाके में धड़ल्ले से शराब का कारोबार हो रहा है.

पुलिस की मिलीभगत से हो रहा कारोबार

विधायक ललन पासवान में शराब के अवैध कारोबार का ठीकरा चेनारी थानाध्यक्ष पर फोड़ा है. जेडीयू विधायक का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से चेनारी में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का जो ऐतिहासिक फैसला किया था उसकी हवा पुलिस वाले ही निकाल रहे हैं विधायक ने इसकी शिकायत जिले के एसपी और बिहार के डीजीपी से की है.

लगाए कई और आरोप

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से पाला बदलकर जेडीयू में शामिल होने वाले ललन पासवान ने शराबबंदी को लेकर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उससे चुनाव के पहले सरकार की फजीहत होनी तय है.बीजेपी या फिर स्थानीय एसपी जेडीयू विधायक की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. इस मामले पर चेनारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने फिलहाल कुछ भी कहने से मना किया है .थानाध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव सामने हैं और लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ऐसे में उन्हें कुछ नहीं कहना जो भी कहना और करना है वह वरीय अधिकारियों को करना है.