कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
04-Mar-2021 05:01 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक विवादास्पद बयान दिया है. विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गोपाल मंडल ने कहा है कि वह अपराधियों का सफाया कर देंगे. यानी कि जेडीयू के विधायक बिहार में क्राइम कंट्रोल करने के लिए गोली का जवाब गोली से देने की सोच रहे हैं.
गुरूवार को विधानसभा के बाहर जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि " मैं अपराधी से नहीं डरता हूं. मैं तैयारी के साथ चलता हूं. मैं 4-5 लाइसेंसी हथियार लेकर चलता हूं. जरूरत पड़ने पर मैं उसका यूज भी करूंगा. मेरे सामने अगर कोई भी क्रिमिनल गुंडागर्दी करेगा तो हम भी हथियार का उपयोग करेंगे. अगर कोई बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देगा या कानून को हाथ में लेगा तो हम क्या चूक जायेंगे !"
गोपाल मंडल ने कहा कि "भागलपुर जिले को मैं कंट्रोल करता हूं. भागलपुर में अपराधी हमको जानते हैं. मैं अपराधियों को जनता हूं. इसलिए वहां अपराध कम है. मैं जिला को कंट्रोल करता हूं." सुशासन पर बोलते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि "बिहार में नीतीश मॉडल चलेगा, यहां योगी मॉडल नहीं चलेगा. योगी मॉडल उत्तर प्रदेश में चलेगा."
जेडीयू के विधायक ने ये भी कहा कि "मैं भी मंत्री बनना चाहता हूं. अभी 4 से 5 डिपार्टमेंट खाली हैं. मुख्यमंत्री हमको भी मंत्री बना सकते हैं." बिहपुर सीट से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को धमकी देने वाले मामले पर गोपाल मंडल ने कहा कि "वो गलत आदमी के साथ नागरिक अभिनन्दन मना रहे थे. उसको तो मैंने चुनाव जिताया. उसके ऊपर आज कोई खतरा नहीं है. मैंने अपने ममेरे भारी को हराकर उसे चुनाव जिताया."