ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / टिकट कटने के बाद बागी हुए ददन पहलवान, कहा-JDU ने मेरे पीठ पर...

टिकट कटने के बाद बागी हुए ददन पहलवान, कहा-JDU ने मेरे पीठ पर छुरा घोंपा

06-Oct-2020 08:25 AM

PATNA: डुमरांव से जेडीयू के विधायक ददन पहलवान का पार्टी ने टिकट काट दिया है. जिसके बाद ददन पहलवान ने अपने ही पार्टी पर हमलावर हो गए हैं. ददन ने कहा कि जेडीयू ने उनके पीठ पर छुरा घोंपा है. लेकिन डुमरांव की जनता उनके साथ हैं.

आज करेंगे नामांकन

बागी हुए जेडीयू के पहलवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. आज ददन यादव नामांकन करने जा रहे हैं. वह अपने ही पार्टी के नए उम्मीदवार को चुनौती देंगे. अब देखना है कि डुमरांव की जनता उनको कितना साथ देती है. ददन डुमरांव से कई बार विधायक रह चुके हैं. 



फर्स्ट बिहार ने टिकट करने का किया था एलान

कुछ दिन पहले ही फर्स्ट बिहार ने डुमरांव से जेडीयू विधायक ददन पहलवान का टिकट कटने का एलान किया था और यह बात कल सच साबित हो गई. फर्स्ट बिहार ने ही सबसे पहले बताया था कि डुमरांव से इस बार जेडीयू अंजुम आरा को टिकट देगी. यह दावा भी सही साबित हुआ. 


पहलवान को मनाने की हुई कोशिश

टिकट काटने के बाद जब अंजुम आरा को कल सीएम आवास में सिंबल दिया गया तो उस दौरान ददन पहलवान को भी बुलाया गया और उनको समझाया गया. लेकिन चुनावी मैदान के खिलाड़ी रहे ददन पहलवान इसको लेकर तैयार नहीं हुए. उनको पता है कि अगर इस बार चुनाव नहीं लड़ा तो शायद उनका राजनीतिक पतन शुरू हो जाएगा. इसलिए निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है.