तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
14-Mar-2021 01:18 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को उपेंद्र कुशवाहा ने एकमात्र विकल्प बताया है. उपेंद्र कुशवाहा ने विलय से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि हमारे पास सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के लिए इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था. विलय से पहले कुशवाहा ने नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे पढ़े हैं. कुशवाहा ने कहा है कि वह नीतीश कुमार की राजनीति के मुरीद रहे हैं. भले ही वह साथ रहेगा लेकिन नीतीश की तारीफ करते रहे हैं.
राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कुशवाहा ने कहा कि 2 दिनों तक हुई बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने मुझे फैसले के लिए अधिकृत किया था. काफी सोच समझ कर मैंने यह तय किया है कि जनता दल यूनाइटेड के साथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर दिया जाए. इससे ना केवल हमारा संघर्ष मजबूत होगा बल्कि बिहार की राजनीति में हम और ज्यादा सशक्त बनेंगे.
कुशवाहा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे में जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से सूबे का मुख्यमंत्री चुना इसलिए उन्होंने और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय करने का फैसला किया है.
कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के हित में, बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए. यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है. इसलिए, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) के साथ विलय का फैसला किया है. अब हम उनके साथ खड़े हैं.