तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Mar-2021 06:26 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कल यानी रविवार को हो जाएगा. रविवार को दोपहर 2 बजे जेडीयू कार्यालय में विलय का कार्यक्रम रखा गया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपनी पार्टी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. इस बैठक में विलय संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम तौर पर यह फैसला कर लिया गया है कि जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय हो जाएगा. हालांकि यह केवल औपचारिकता मात्र थी. कुशवाहा पहले ही विलय को लेकर सारी बातचीत कर चुके थे.
गौरतलब हो कि जेडीयू में विलय के फैसले पर मुहर लगाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. आज की इस बैठक में खास बात ये भी देखने को मिली कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी को भी लेकर बैठक में पहुंचे. बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुलाई गई समीक्षा बैठक में भी कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ बैठक में पहुंचे थे. उस वक्त भी उनकी पत्नी ने बैठक में मौजूद तमाम नेताओं को संबोधित किया था.
पटना के आशियाना नगर स्थित दिपाली गार्डन में आयोजित बैठक में कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं को समझाया कि जनता दल यूनाइटेड में पार्टी का विलय क्यों जरूरी है. हलानी जेडीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय अब केवल औपचारिकता मात्र है. विलय के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार के साथ कई दफे बातचीत हो चुकी है. दोनों नेताओं ने विलय का फार्मूला भी तय कर रखा है लेकिन इस पर से अब भी पर्दा उठना बाकी है.
माना जा रहा है कि जेडीयू में जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं. संगठन में महत्वपूर्ण पद के साथ-साथ भविष्य में राज्यपाल कोटे से बनने वाले एमएलसी में भी कुशवाहा या उनके किसी करीबी को विधान परिषद भेजा जा सकता है.