सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-May-2022 03:12 PM
PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो गया हालांकि आरसीपी सिंह के दोबारा राज्यसभा भेजे जाने पर फिलहाल ससपेंस बरकरार है। जदयू में राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर जारी खींचतान के बीच आरसीपी सिंह दिल्ली रवाना हो गए।
इस दौरान आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी गाड़ी के अंदर से ही हाथ जोड़ते हुए एयरपोर्ट के लिए निकल गए। आरसीपी सिंह के बिना कुछ बोले दिल्ली रवाना होने से साफ है कि फिलहाल उनकी उम्मीदवारी पर संशय की स्थिति है। आरसीपी की उम्मीदवारी को लेकर जेडीयू ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है।
पार्टी में अंदरखाने आरसीपी की उम्मीदवारी को लेकर खींचतान जारी है। जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की सीट भी जून में खाली होने वाली है। आज से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भी शुरू हो गया लेकिन जेडीयू की तरफ से आरसीपी के नाम की घोषणा नहीं होने से उनकी उम्मीदवारी पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बता दें कि बिहार की पांच सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। बिहार के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव शामिल हैं। 21 जून से 1 अगस्त 2022 के बीच इन सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।