पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
06-Feb-2022 02:19 PM
PATNA : सांगठनिक बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहे जनता दल यूनाइटेड के अंदर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड ने पिछले दिनों नेतृत्व परिवर्तन के बाद बिहार के सभी प्रकोष्ठ को भंग कर दिया गया था. अब एक बार फिर नए सिरे से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है. जेडीयू सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रकोष्ठों के गठन को मंजूरी दे दी है और अब केवल आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
जेडीयू के अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ बीती रात बैठे थे. इस मुलाकात के दौरान ही प्रकोष्ठ के गठन को अंतिम रूप दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने जिन नेताओं को प्रकोष्ठ में जगह देने की तैयारी की थी उसकी पूरी लिस्ट ललन सिंह ने देखी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद ही अब इसे फाइनल किया गया है. हालांकि अभी भी आधिकारिक एलान का इंतजार है. फर्स्ट बिहार के पास जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दिव्यांशु भरद्वाज के कंधों पर दी गई है. इसके अलावे जदयू छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी पटना यूनिवर्सिटी से आने वाले एक छात्र को दी गई है.