ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / नीतीश के साथ हो गया बड़ा खेला, शाम 6 बजे तक नहीं पहुंचे...

नीतीश के साथ हो गया बड़ा खेला, शाम 6 बजे तक नहीं पहुंचे 4 विधायक, 3 MLA ने बंद किया मोबाइल

11-Feb-2024 06:17 PM

By First Bihar

PATNA: मंत्री विजय चौधरी के आवास पर आज शाम 5 बजे जेडीयू विधानमंडल की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें जेडीयू के 4 विधायक शाम 6 बजे तक शामिल नहीं हुए। ऐसे में कहा जा सकता है कि जेडीयू में सेंधमारी हो गया है। यूं कहे कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन लालटेन सफल होता दिख रहा है। 


जेडीयू की बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के एक घंटे बाद भी जेडीयू के 4 विधायक नहीं पहुंचे। इन विधायकों में तीन एमएलए ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। बीमा भारती, सुदर्शन और दिलीप राय बैठक में अभी तक नहीं पहुंचे हैं। बता दें कि कल के भोज में भी जेडीयू के 5 विधायक नहीं पहुंचे थे। 


हालांकि जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने साफ तौर पर कहा है कि 128 विधायक एनडीए के साथ हैं। जेडीयू के कोई विधायक गायब नहीं है। आज सब पहुंच रहे हैं कोई खेला नहीं होने वाला है। तेजस्वी को कहने दीजिए उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वही शालिनी मिश्रा ने कहा कि हम लोग कल बहुमत पेश करेंगे। दिल्ली गई हुई थी इसलिए कल के भोज में शामिल नहीं हो पाई। आज पटना में हैं तो आए हैं। कोई खेला नहीं होने वाला है। कल हमारी जीत होगी और विपक्ष की हार।


जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने भी दावा किया कि खेला आरजेडी के साथ हो गया। आरजेडी के 20 विधायक बाहर चले गये हैं। बता दें कि सकरा से जदयू विधायक अशोक कल के भोज में नही पहुंचे थे। बिहारीगंज के जेडीयू विधायक निरंजन कुमार मेहता ने भी दावा किया कि कोई खेला नहीं होगा। सब पार्टी के लोग इधर-उधर हैं लेकिन जेडीयू के विधायक यही हैं। हमे अपने नेता पर पूरा भरोसा है और हमारे नेता को भी जेडीयू विधायक पर विश्वास है। समय पर सब लोग आ जाएंगे।