Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Dec-2023 12:42 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। पटना लौटने से पहले नीतीश आज दिल्ली में सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जा रही थी लेकिन इसी बीच जेडीयू के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई है।
दरअसल, जेडीयू में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए पार्टी को एकजुट बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव सिर पर है ऐसे में नीतीश किसी भी हाल में पार्टी को बिखरने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि पटना रवाना होने से पहले नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में पार्टी की अगली रणनीति के साथ साथ राज्यों में पार्टी को पहले से और मजबूत बनाने पर चर्चा हो रही थी लेकिन इसी बीच नीतीश के सामने ही पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए।
यूपी जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने यूपी प्रभारी श्रवण कुमार के कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला गरमा गया। नीतीश कुमार के सामने ही दोनों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई। दोनों नेताओं के बीच बहस के बाद बैठक में मौजूद जेडीयू के अन्य नेताओं ने बीच बचाव किया लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों को समझाया और मिलजुल कर कम करने की सलाह दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।