BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
16-Nov-2022 07:59 PM
MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां जेडीयू के सांगठनिक चुनाव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला की है। यहां नगर प्रखंड जदयू अध्यक्ष के लिए हो रहे वोटिंग के दौरान जमकर कुर्सियां चली हैं। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मतदान में धांधली करने का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा। मारपीट की इस घटना में कई जेडीयू कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को जेडीयू के सांगठनिक चुनाव को लेकर मुरलीगंज में नगर प्रखंड अध्यक्ष के लिए वोटिंग चल रही थी। इसी दौरान मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार और देव कृष्ण यादव के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के मुताबिर प्रखंड अध्यक्ष के लिए चल रहे वोटिंग के दौरान चुनाव प्रभारी राजीव यादव अपने समर्थकों को पुर्जा दे रहे थे। लाइन में दूसरे पक्ष देव कृष्ण यादव के समर्थक भी मौजूद थे। इसी दौरान देव कृष्ण यादव के समर्थक चुनाव में धांधली का आरोप लगाने लगे। जिससे राजीव यादव ने लात घूसों की बरसात कर दी और मारपीट करने लगे। वहीं निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजीव यादव ने मामले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। दूसरे गुट के लोग बैलट पेपर लेकर के भाग रहे थे और भागने के क्रम में सीढ़ी से गिरने के कारण चोट लगी है।