ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण : JDU कोटे के मंत्रियों का नाम फाइनल,...

नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण : JDU कोटे के मंत्रियों का नाम फाइनल, BJP अभी भी तय कर रही नाम

16-Nov-2020 10:13 AM

PATNA : एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज जेडीयू कोटे से कई बड़े चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक के स्पीकर पद अपने कोटे से जाने के बाद जेडीयू विधानसभा के अध्यक्ष रहे विजय कुमार चौधरी को मंत्री बनाने जा रही है. इसके अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी. बीजेपी कोटे से 7 और जदयू कोटे से कुल 5 चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती है.इसके साथ ही नीतीश कुमार के साथ आज कुल 15 लोग शपथ लेंगे.

जेडीयू और बीजेपी के अलावे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. जबकि वीआईपी अध्यक्ष मुकेश साहनी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.नीतीश कुमार, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, विजेंद्र यादव, मेवालाल चौधरी, रेणु देवी, तार किशोर प्रसाद, संतोष सुमन, मुकेश सहनी, शीला कुमारी का मंत्री बनना तय है

हालांकि बीजेपी कोटे से अब तक कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर कोई खोज खबर सामने नहीं आई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता आज भी चेहरों को अंतिम तौर पर तय करने के लिए बैठक में व्यस्त हैं. लगातार चर्चा है कि तारकिशोर प्रसाद बीजेपी से डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. रेणु देवी के नाम को लेकर भी लगातार चर्चा चल रही है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.