ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / CM नीतीश अपने वर्चुअल रैली में बताए की 15 साल में कितना रोजगार...

CM नीतीश अपने वर्चुअल रैली में बताए की 15 साल में कितना रोजगार दिए, कोरोना-बाढ़ संकट में क्यों रहे गायब

07-Sep-2020 09:10 AM

PATNA: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली को लेकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम को लोगों को यह बताया चाहिए की आखिर बिहार के लोगों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है. यहां पर उद्योग धंधे क्यों नहीं लगे. यह बिहार की जनता जानना चाहती है. 

कितनों को दिए रोजगार

तेजस्वी ने कहा कि आज नीतीश कुमार जब वर्चुअल रैली कर रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि बिहार युवाओं का प्रदेश है. हम उनसे वास्तविक बातें करना चाहेंगे. नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि 15 सालों में उन्होंने कितने लोगों को रोज़गार दिया और कोरोना और बाढ़ में वो गायब क्यों रहे.


इतिहास नहीं वर्तमान की बातें करें

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार की रूढ़िवादी, बासी, उबाऊ और 15 वर्षों की घिसी पिटी नकारात्मक बातें नहीं चाहिए. बिहार के युवा इतिहास के बासी पन्ने नहीं बल्कि सुनहरा वर्तमान और भविष्य चाहते है. इससे पहले भी तेजस्वी नीतीश कुमार से पूछ चुके हैं कि आखिर वह बिहार के बेरोजगारी पर जवाब क्यों नहीं देते हैं. इस मुद्दे पर वह चुक क्यों रहते हैं.