राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
07-Aug-2024 06:57 PM
By First Bihar
NALANDA: जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय के जेडीयू में शामिल होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी पहली मुलाकात नालंदा में हुई। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली मुलाकात आज जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार पूर्व विधायक राजीव रंजन के श्राद्धकर्म के दौरान नालंदा में हुई।
बता दें कि दिवंगत राजीव रंजन दोनों नेताओं के पुराने मित्र थे। नालंदा में उनके श्राद्ध समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे वही सरयू राय भी पहुंचे थे। बिहार सरकार के कई मंत्री और जेडीयू के कई नेता भी श्राद्धकर्म में मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान मुलाकात हुई।
हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार और सरयू राय के बीच झारखंड की राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से सरयू राय जेडीयू के उम्मीदवार हो सकते है। दिवंगत राजीव रंजन के श्राद्धकर्म में शामिल नेताओं ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।