पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Apr-2024 10:44 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं शुक्रवार से विधिवत आरंभ हो रही है। अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ वह नवादा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। नवादा के वारिसलिगंज के समीप माफी गढ़पर स्थित एक स्कूल के मैदान में उनकी चुनावी सभा है। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार पहली बार बस पर सवार होकर निकले हैं। सीएम जिस रथ पर सवार हैं, उसका नाम निश्चय रथ रखा गया है। इसमें नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है और लिखा है कि रोजगार मतलब नीतीश कुमार।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को नवादा में रोड शो करने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार बस से रोड शो करने वाले हैं। इसके लिए खास प्रकार से बस पर रथ डिजाइन किया गया है। जिससे नीतीश कुमार नवादा में रोड शो करेंगे। इस बस पर बिहार सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गई है। बस पर एक ओर लिखा है रोजगार मतलब नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ लिखा है पूरा बिहार हमारा परिवार। रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है। लोकसभा चुनाव- 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को नवादा में मतदान होने वाले हैं।
मालूम हो कि, शुक्रवार से नीतीश कुमार पूरी तरह चुनावी मोड में आ रहे हैं। एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में नीतीश कुमार रोड शो कर लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसकी शुरुआत नवादा से हो रही है।
नीतीश कुमार बस पर सवार होकर नवादा में लोगों के बीच रोड शो के माध्यम से जाएंगे। बस के पीछे लिखा गया है, सेवा हमारा धर्म। इस बस को निश्चय रथ का नाम दिया गया है। इस रथ के माध्यम से जेडीयू ने तेजस्वी यादव के उस दावे का जवाब दिया है, जिसमें राजद नेता कहते चल रहे हैं कि 17 महीने की सरकार में उन्होंने लाखों लोगों को नौकरी दी है।
बताते दें कि एनडीए की सीट शेयरिंग में नवादा बीजेपी के खाते में गई है। भाजपा ने पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को नवादा से चुनाव मैदान में उतारा है। भूमिहार बहुल नवादा में विवेक ठाकुर की जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि नवादा में वोट की बहुलता में कुशवाहा समाज भी काफी आगे है। इसे देखते हुए महागठबंधन से श्रवण कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। श्रवण कुशवाहा राजद के कैंडिडेट हैं। तेजस्वी यादव अपने उम्मीदवार की जीत के लिए क्षेत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं।