Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
10-Jul-2020 09:06 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष को मर्डर की धमकी दी है. पीड़िता ने इस धमकी को लेकर एसपी से शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना इलाके का है. जहां सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया व जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल को मर्डर की धमकी मिली है. बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है. मिली जानकारी के मुताबिक सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल ने इस घटना को लेकर सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है.
जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपराधी प्रवृत्ति के शख्स बिट्टू सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी देने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए गए आवेदन में इसका नाम शामिल है. आवेदन में लिखा गया है कि बिट्टू सिंह उनके घर पर हथियार के साथ आया था. जब नौकर ने कहा कि मुखिया किसी काम से पटना गई हैं, तो उसने कहा कि अच्छा तो मैं रास्ते में ही मुखिया की हत्या कर दूंगा.
मुखिया की शिकायत के बाद सोनवर्षा थाना की पुलिस टीम ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि ये वही महिला मुखिया हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से अपने क्षेत्र में विकास के लिए सम्मानित किया गया था.