ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जेडीयू की हार पर भाजपा का तंज, कहा - कहीं बिहार भी न हार जाएं नीतीश, छोड़ दें पीएम बनने का सपना

जेडीयू की हार पर भाजपा का तंज, कहा -  कहीं बिहार भी न हार जाएं नीतीश, छोड़ दें पीएम बनने का सपना

07-Dec-2022 07:18 PM

PATNA : दिल्ली में नगर निगम चुनाव का परिणाम आ गया है।  इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है।  इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने 15 सालों से इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज किया, वहीं भाजपा ने भी 109 सीट पर जीत हासिल किया। लेकिन, बिहार की राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक इस बात की चर्चा है कि दिल्ली नगर निगम में मैदान में उत्तरी जदयू को का क्या हाल चाल रहा है। अब इसी को लेकर बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। उनकी पार्टी देश भर के भाजपा विरोधियों को एक साथ करने में लगी हुई है। लेकिन, अब उस पार्टी का एक जुटता का परिणाम देखिए दिल्ली नगर निगम चुनाव में कहीं कुछ मालूम नहीं चला। नीतीश कुमार की पार्टी का यहां खता भी नहीं खुल पाया। इसलिए इस परिणाम के बाद नीतीश कुमार को अब पीएम बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। उनसे सही मायने में बिहार तो संभल नहीं रहा है और दिल्ली में चुनाव लड़ने जाते हैं साथ ही पीएम बनने का सपना देखते हैं। इसी कारण उनके हाथ से बिहार भी चला जाएगा। 


इधर, इस चुनाव में हार के बाद बिहार सरकार के मंत्री और  दिल्ली MCD चुनाव में जदयू की तरफ से प्रभारी बनाए गए संजय झा ने कहा कि, कोई क्या कहता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  जदयू ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हमारा प्रयास अपनी उपस्थिति दिखाने का था और हम इसमें सफल रहे। उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर तो हमारे उम्मीदवार को राष्ट्रीय पार्टी से भी अच्छे वोट मिले हैं। दिल्लीचुनाव परिणाम से हम निराश नहीं हैं। आने वाले समय में जब नगर निगम  का चुनाव होगा तब भी हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जदयू बेहतर प्रदर्शन करेगा।