ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / JDU की एक और जंबो जेट कमेटी: ललन सिंह ने बनायी राष्ट्रीय कार्यसमिति,...

JDU की एक और जंबो जेट कमेटी: ललन सिंह ने बनायी राष्ट्रीय कार्यसमिति, भूले-बिसरे सारे नेताओं को मिल गयी जगह

23-Aug-2023 05:01 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शायद की कोई कार्यकर्ता नजर आये. सारे के सारे पार्टी के पदाधिकारी हैं. जेडीयू बिहार में अपनी पार्टी में सैकड़ों उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव बना चुकी है. जो बाकी बच गये उनके लिए 300 लोगों की राजनीतिक सलाहकार समिति बना दी गयी. अब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान किया गया है. इसमें 98 नेताओं को जगह मिली है. 


जेडीयू की 98 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति में नीतीश कुमार का नाम पहले नंबर पर है. इसमें केसी त्यागी को भी जगह मिल गयी है. केसी त्यागी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव हुआ करते थे लेकिन ललन सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से उन्हें बाहर कर दिया था. तब केसी त्यागी ने खुद कहा था कि वे पद पर नहीं बने रहना चाहते थे. लेकिन बाद में मुख्य प्रवक्ता और विशेष सलाहकार बनाया गया. अब उन्हें ऱाष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिल गयी है. 


नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार सरकार में जेडीयू के सारे मंत्री और जेडीयू के तमाम सांसदों का नाम शामिल है. साथ ही कृष्णनंदन वर्मा, सुधा चौधरी, शैलेश कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, विनोद यादव जैसे पूर्व विधायकों और भूले-बिसरे नेताओं का भी नाम शामिल है. देखिये जेडीयू की नवगठित राष्ट्रीय कार्यसमिति में किसका किसका नाम शामिल है. 


news image


news image


news image


news image


news image