Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति
24-Aug-2024 03:03 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने शनिवार की सुबह अपनी प्रदेश कमेटी भंग करने का एलान किया था. इसके साथ ही नेताओं को झुनझुना थमाने के लिए बनायी गयी राजनैतिक सलाहकार समिति को भी भंग कर दिया गया था. कुछ घंटे बाद नयी प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया. जेडीयू ने अपनी प्रदेश कमेटी से करीब डेढ़ सौ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
बता दें कि 23 मार्च 2023 को जेडीयू की प्रदेश कमेटी का गठन हुआ था. पार्टी ने 251 पदाधिकारियों वाली जंबोजेट प्रदेश कमेटी का एलान किया था, जिसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 नेताओं औऱ 11 प्रवक्ता बनाये गये थे. बाद में भी कुछ पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को जोड़ा गया. यानि कुल मिलाकर जेडीयू के करीब 260 प्रदेश पदाधिकारी थे. प्रदेश कमेटी का कार्यकाल अमूमन तीन साल का होता है. लेकिन 15 महीने में ही उस कमेटी को भंग कर दिया गया.
जेडीयू के नयी प्रदेश कमेटी
जेडीयू ने शनिवार को नयी प्रदेश कमेटी का एलान किया. पुरानी कमेटी में से ज्यादातर नेताओं की छंटनी हो गयी है. पार्टी की नयी प्रदेश कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 प्रदेश महासचिव, 46 प्रदेश सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. पार्टी ने 260 पदाधिकारियों वाली पुरानी सूची में से करीब 75 नेताओं को ही नयी कमेटी में जगह दी है. करीब दो सौ प्रदेश पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गयी है.
इन नेताओं को बाहर निकाला गया
जेडीयू की पुरानी प्रदेश कमेटी में पूर्व मंत्री रंजू गीता, लक्ष्मेश्वर राय, जय कुमार सिंह, खुर्शीद उर्फ फिरोज आलम, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक अशोक कुमार, मुजाहिद आलम, लखन ठाकुर समेत 20 नेताओं को उपाध्यक्ष का पद मिला था. इन तमाम नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.
प्रदेश उपाध्यक्षों की नयी सूची में एमएलसी रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, अजीत चौधरी, पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व एमएलसी हारूण रशीद, एमएलसी संजय सिंह, प्रमिला कुमार प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल, वैद्यनाथ सिंह विकल और कलाधर मंडल का नाम शामिल है.
जेडीयू की पुरानी सूची में शामिल 105 महासचिवों में से भी ज्यादातर की छुट्टी कर दी गयी है. अब सिर्फ 49 महासचिव बनाये गये हैं. पूर्व विधायक मंजीत सिंह जैसे कई नेताओं को महासचिव पद से हटा दिया गया है. वहीं, राजद छोड़कर जेडीयू में आये पूर्व विधायक रणधीर सिंह को महासचिव बनाया गया है. वे बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं. लोकसभा चुनाव में राजद से टिकट नहीं मिलने के बाद जेडीयू में शामिल हुए थे.