बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
10-Jan-2021 10:34 AM
PATNA: आज जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जेडीयू ऑफिस में होने वाली है. लेकिन इस बैठक में शामिल होने से पहले नेता और कार्यकर्ताओं का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. इस टेस्ट में पास नेताओं को ही बैठक में शामिल होने की अनुमति मिलेगी.

पार्टी ऑफिस में हो रहा टेस्ट
बैठक में शामिल होने के लिए कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं. लेकिन बैठक स्थल पर जाने से पहले टेस्ट कराया जा रहा है. इसको लेकर जेडीयू ऑफिस में ही दो काउंटर बनाया गया है. अगर कोई भी पॉजिटिव मिला तो उनकी एंट्री नहीं हो सकती है. सभी नेताओं से जांच की अपील की जा रही है.
300 से अधिक नेता होंगे शामिल
जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों की माने तो जिन लोगों की भूमिका पार्टी के खिलाफ रही है, वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. भीतरघात करने वाले पार्टी नेताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अब सात निश्चय पार्ट-2 के बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी में भी चर्चा होगी. जनता दल यूनाइटेड में बड़े बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं.राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद राज्य की कार्यकारिणी में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में महिलाओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. युवाओं को भी प्रदेश JDU की कमिटी में जगह मिलने की संभावना है. इसके साथ ही महिला सहित हाशिये पर रहे लोगों को भी पार्टी संगठन से अधिक-से-अधिक जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव के दौरान इस वर्ग के लोगों की अच्छी वोटिंग हुई थी.