Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
27-Dec-2023 11:33 AM
By First Bihar
PATNA: पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन सिंह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बुधवार को अचानक वह सीएम आवास पहुंचे। करीबी लोगों की मानें तो जदयू की बैठक से ठीक पहले सुबह करीब 11 बजे आनंद मोहन एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान आनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी लवली आनंद भी मौजूद हैं। इन तीनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।
दरअसल, जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में 29 दिसंबर को होने जा रही है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जदयू के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के टिप्स देंगे। इस बैठक के साथ ही एक तरह से जदयू अपनी लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत कर देगी। बैठक को लेकर जदयू ने अपने एजेंडे भी लगभग तय कर लिए हैं। वहीं, इस बैठक से ठीक पहले नीतीश कुमार और आनंद मोहन की यह मुलाक़ात काफी अहम बताई जा रही है। माना जा रहा है कि, आनंद मोहन इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ा खेल कर सकते हैं और इनमें इनका सहयोग नीतीश कुमार कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि, आनंद मोहन जेल से निकलने के बाद लगातार नीतीश कुमार से अपनी संपर्क बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर इन्होंने सीएम से मुलाक़ात की है। इससे पहले एक अन्य मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के एमएलए और एमएलसी बैठक हुई है। जिसमें पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल हुए हैं।
उधर, अपनी इस मुलाकात को लेकर आनंद मोहन ने बताया कि, हमारी मुख्यमंत्री से मुलाकात बहुत अच्छी रही है। मेरी बस यह एक शिष्टाचार मुलाकात है। इसके आलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि- आप जदयू का दामन कब थाम रहे हैं तो उन्होंने कहा कि देखिए इस मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता ह । जो भी बातें होंगी वह बाद में बताई जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।