Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
09-Jan-2021 05:27 PM
PATNA : पटना में चल रही जेडीयू की बैठक से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी को लेकर बवाल खड़ा हो गया. भरी बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जेडीयू की बुरी हालत के लिए बीजेपी को जिम्मेवार करार दिया. जेडीयू नेताओं ने कहा-हम एलजेपी नहीं बीजेपी के कारण हारे. पार्टी अगर अब भी नहीं चेती तो फिर धोखा खाना पड़ेगा.
बीजेपी ने धोखा दिया
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की मौजूदगी में जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में चल रही है. बैठक शुरू होने के बाद नीतीश कुमार ने विधानसभ चुनाव परिणाम पर नेताओं की राय जाननी चाही. इसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया कि चंद्रिका राय, बोगो सिंह, जय कुमार सिंह, ललन पासवान,अरूण मांझी, आस्मां परवीन जैसे आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जेडीयू को लोजपा ने नहीं हराया बल्कि बीजेपी ने हराया.
सूत्रों के मुताबिक जयकुमार सिंह और ललन पासवान ने कहा कि चुनाव में एलजेपी की कोई हैसियत नहीं थी. सारा खेल बीजेपी ने किया. मटिहानी से चुनाव हारे बोगो सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में लोजपा नहीं बल्कि भाजपा चुनाव लड़ रही थी, भाजपा ने जेडीयू को हराया. राजद से जेडीयू में आकर चुनाव लड़ने वाले चंद्रिका राय ने कहा कि लोजपा का नाम लेना बेकार है. सीधी बात ये है कि बीजेपी ने पीठ में छूरा भोंका. अगर अब भी जेडीयू बीजेपी के साथ रहेगी तो फिर भविष्य में क्या होगा ये कहने की जरूरत नहीं है. लक्ष्मेश्वर राय, आसमा परवीन, अरूण मांझी जैसे नेताओं ने भी बीजेपी पर हमला बोला.
हालांकि जेडीयू नेताओं के बीजेपी पर हमले के दौरान नीतीश कुमार खामोश बैठे थे. नीतीश कुमार या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गयी. नीतीश बड़े सब्र के साथ अपनी पार्टी के तमाम नेताओं की बातों को सुन रहे थे. शनिवार को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. रविवार को राज्य परिषद की बैठक होनी है. राज्य परिषद की बैठक में नीतीश कुमार बोल सकते हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार क्या बोलते हैं.