अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान
07-Sep-2020 07:47 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज जेडीयू की वर्चुअल रैली होने वाली है. इस रैली को सीएम नीतीश कुमार को संबोधित करने वाले हैं. यह रैली सुबह 11:30 बजे के करीब शुरू होगी. इसका नाम निश्चय संवाद दिया गया है.
जेडीयू ऑफिस से होगा लाइव
वर्चुअल रैली को सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस में बने ‘कर्पूरी सभागार’ के मंच से ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित करेंगे. इसको बिहार के कई जगहों पर बड़े स्क्रीन पर निश्चय संवाद को सामूहिक रूप से लाइव देखने की तैयारी है. इसके अलावे विभिन्न सोशल मीडिया और पार्टी के वेबसाइट, सीएम और जेडीयू के फेसबुक पेज और ट्वीटर एकाउंट से नीतीश कुमार के समर्थक, प्रशंसक, जदयू के नेता-कार्यकर्ता और बिहार की जनता सीधे जुड़कर नीतीश कुमार के संबोधन को लाइव सुन सकेंगे. इसके अलावे जेडीयू के एप पर भी लोग रैली को लाइव देख सकेंगे.
रैली को लेकर नेताओं में उत्साह
जेडीयू के इस वर्चुअल रैली को लेकर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है. इस तरह का रैली का यह पहला लोगों का अनुभव होगा. इस से पहले जब भी रैली होता था तो मैदान में कार्यकर्ता से लेकर नेता तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहते थे. लेकिन कोरोना संकट में वर्चुअल रैली में जो जहां है वहीं इस रैली को सुननेगा और देखेगा. जेडीयू की ओर से बताया गया है कि इस रैली को देखने के लिए रविवार तक ही 26 लाख 50 हजार लोगों को इस वर्चुअल रैली का लिंक भेजा जा चुका है. इस लिंक को खोल लोग जुड़ जाएंगे.