पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
31-Jan-2022 07:18 PM
PATNA: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में जेडीयू के किसी उम्मीदवार के जीतने की संभावना कम से कम सियासी जानकारों को दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. लेकिन यूपी में जेडीयू के स्टार प्रचारक कौन बनेंगे इस पर पार्टी के अंदर दिलचस्प घमासान जरूर छिड़ा हुआ है. पार्टी ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी की थी तो उसमें नीतीश कुमार औऱ आरसीपी सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया था. उसके बाद फजीहत हुई तो नयी सूची जारी हुई है. स्टार प्रचारकों की सूची में नीतीश कुमार औऱ आरसीपी सिंह का नाम जोड़ा गया है.
दरअसल जेडीयू ने यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे फेज के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है. इसमें नीतीश कुमार, आऱसीपी सिंह के साथ साथ ललन सिंह, केसी त्यागी औऱ उपेंद्र कुशवाहा समेत 15 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इस सूची में रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अशोक चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, जमा खान, रवींद्र प्रसाद सिंह के भी नाम शामिल हैं.
जेडीयू का खेल
जेडीयू ने इससे पहले यूपी में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी तो उसमें नीतीश कुमार औऱ आरसीपी सिंह का नाम शामिल नहीं था. इससे पहला मैसेज तो ये गया कि नीतीश कुमार ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही सरेंडर कर दिया. बाद में पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी की सफाई आय़ी थी कि नीतीश कुमार डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार करेंगे. यानि पटना से ही यूपी में जेडीयू उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे.
लेकिन सबसे बड़ा खेल आरसीपी सिंह का नाम शामिल नहीं किये जाने पर हुआ था. यूपी चुनाव को लेकर जेडीयू का एक धड़ा पहले से ही आऱसीपी सिंह पर हमला बोल रहा था और उसके बाद उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया. इसके बाद भड़के आऱसीपी सिंह ने सीधे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को दायें-बायें नहीं करने की सलाह दे डाली थी. आऱसीपी सिंह ने कहा था कि यूपी में जो पार्टी स्टार प्रचारक बने हैं उन्हें कौन जानता है. आरसीपी सिंह की नाराजगी के बाद उसी दिन पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी थी औऱ कहा था कि वे चुनाव प्रचार करने जायेंगे. अब चुनाव आय़ोग को सौंपी गयी सूची में आरसीपी सिंह का नाम शामिल किया गया है.