ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / JDU के स्पेशल स्टेटस की मांग पर चिराग पासवान की पार्टी का समर्थन,...

JDU के स्पेशल स्टेटस की मांग पर चिराग पासवान की पार्टी का समर्थन, कहा - हर बिहारी की यह पहली चाहत

07-Jun-2024 10:57 AM

By First Bihar

DESK : बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की शुक्रवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में एनडीए के सभी सांसद शामिल होने वाले हैं, जो नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर अपने गठबंधन का नेता चुनेंगे। वहीं, इस बैठक से पहले एनडीए के घटक दल के तरफ से भी अपने संसदीय दल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बाद लोजपा (रामविलास ) के तरफ से चिराग पासवान को संसदीय दल का नेता चुना गया है। तो वहीं दूसरे सहयोगी के जदयू के सांसद लवली आनंद की पति के तरफ से बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने कहा है कि रेल मंत्रालय की मांग पक्की है। 


दरअसल, लोजपा (रामविलास ) के सांसद विणा देवी और राजेश वर्मा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसके समर्थन में सभी लोग रहेंगे।  हम लोग बिहार की भलाई चाहेंगे क्योंकि बिहार के रहने वाले हैं। वीणा देवी ने साफ कहा कि सरकार से कोई मांग नहीं है। जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चिराग पासवान वो सब कर रहे हैं और देख रहे हैं।


इसके अलावा लोजपा (रामविलास ) के एक और सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि अभी यहां की बैठक के बाद हम लोग एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। हमलोग चाहेंगे कि बिहार को स्पेशल स्टेसस मिले और यह तो सभी लोग चाहेंगे। इसके अलावा JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी के अग्निवीर योजना पर दिए गए बयान पर LJP(राम विलास) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा, हम सभी विषयों पर चर्चा करेंगे उसके बाद जानकारी देंगे।


उधर, जदयू सांसद लवली आनंद की के पति आनंद मोहन ने कहा कि हमलोग के तरफ से रेल मंत्रालय की मांग पक्की है। वैसे कैबिनेट का विस्तार करना और इसको तय करना प्रधानमंत्ती का अधिकार होता है। इसलिए इओस मामले में वह जो निर्णय लेंगे उचित ही लेंगे और मुझे भरोसा है की पीएम अपने सभी सहयोगियों की भी भावना का ख्याल रखेंगे।