ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
29-Jun-2022 12:31 PM
PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड ने जो खेल खेला उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा खासे दुखी हैं। आज 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संसदीय परंपरा की याद सभी दलीय नेताओं को दिलाई। इतना ही नहीं प्रश्नोत्तर काल खत्म होने के बाद भी विजय कुमार सिन्हा शायराना अंदाज में दिखे। उन्होंने शायरी के बहाने ही सही लेकिन राजनीतिक दलों को विधायिका के प्रति उनके कर्तव्य की याद दिलाई। विजय कुमार सिन्हा बीच-बीच में बताते रहे कि संसदीय परंपरा क्या होती है। जेडीयू का खेल अच्छे तरीके से समझ रहे स्पीकर बिना नाम लिए बगैर यह बताते रहे कि सदन को लेकर राजनीतिक दलों और विधायकों का क्या दायित्व है।
इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने एक शायरी पढ़ते हुए या कह दिया कि जो पहले हमारे करीब थे वह अब दूसरों के करीब जाने लगे हैं। विजय कुमार सिन्हा की बात जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी सदन में बैठकर सुन रहे थे। विजय कुमार सिन्हा की बात सुनने के बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी शायरी पढ़ते हुए इसका जवाब दिया। उन्होंने स्पीकर से मुखातिब होते हुए कहा कि संसदीय परंपरा को अच्छे तरीके से निभाने के लिए प्रयासरत हैं और आसन उनके लिए सर्वोपरि है। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शायराना अंदाज में स्पीकर के सामने अपनी बात कही तो सदन का माहौल हल्का हो गया।
इस दौरान बिहार विधानसभा में विजय बनाम विजय की शायरी छाई रही। आपको यह भी बता दें कि विजय कुमार चौधरी भी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। विधाई प्रक्रिया भी वह अच्छे तरीके से जानते हैं। मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस बात को बखूबी समझ रहे थे, लिहाजा दोनों ने एक दूसरे के लिए सकारात्मकता दिखाई।