ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

JDU के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने दिखाया रंग, कोई बैलगाड़ी पर निकला तो कोई हंटर जीप से

01-Mar-2020 12:09 PM

PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर राजधानी पटना की सड़कें हरे रंग से पट गई हैं. गांधी मैदान मैं आयोजित हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए निकले नेताओं ने अजब गजब रंग दिखाया है. कोई बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला है तो कोई हंटर जीप पर निकला है. जेडीयू विधायक ललन पासवान बैलगाड़ी पर सवार होकर गांधी मैदान के लिए निकले तो शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता कन्हैया सिंह हंटर जीप पर सवार होकर सम्मलेन में पहुंचे.


बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले ललन पासवान ने कहा कि बिहार में किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है और नीतीश कुमार ने किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं. इसलिए वह बैलगाड़ी पर सवार होकर गांधी मैदान पहुंचे हैं. पटना की सड़क पर ढोल, नगाड़े, तुरही और लौंडा डांस के साथ जेडीयू के नेता झूमते गाते गांधी मैदान पहुंचे हैं. 


आज सीएम नीतीश का बर्थडे और गांधी मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन पार्टी की ओर से किया गया है. शनिवार की रात से ही भारी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ताओं का जुटान होना शुरू हो गया था. पटना में जगह-जगह नेताओं के आवास पर टिके हुए थे। कल से ही जेडीयू नेताओं के आवास पर भोज-भात का दौर जारी है.