ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

JDU के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का निधन, दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत, बिहार में शोक की लहर

25-Jul-2024 09:50 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां हार्ट अटैक से JDU के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का निधन हो गया।  दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांसें ली। इस घटना से बिहार की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि राजीव रंजन इस्लामपुर के पूर्व विधायक थे। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम हार्ट अटैक आने के बाद जब उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन की खबर मिलते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया। वही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्लामपुर के पूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।