ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

JDU के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज

23-Sep-2023 08:30 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR:  जनता दल यूनाईटेड (JDU) के पूर्व विधायक पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि समस्तीपुर विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने पिस्टल के बल पर जबरन शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया गया और इस वीडियो को अब वायरल करने की धमकी दी गयी।


पीड़िता का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। कोर्ट के आदेश के बाद रामबालक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामला 17 जुलाई 2022 का है जब पीड़िता रामबालक सिंह बुलाने पर उनसे मिलने के लिए होटल में गयी थी। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान पिस्टल के बल पर उसे पहले शराब पिलाई गयी फिर रेप किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनवाया और 7 महीने बाद इसे वायरल करने की धमकी देने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा। रामबालक सिंह हत्या के मामले में अभी जेल में हैं। वही पीड़िता द्वारा  एफआईआर होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


गौरतलब है कि 9 मार्च को समस्तीपुर में हुए डबल मर्डर कांड में विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बिहार पुलिस ने इनके भाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दिल्ली से जयनगर आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जेडीयू के पूर्व विधायक पर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या का आरोप था। सुरेंद्र सिंह के भाई ने पूर्व जदयू विधायक समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह अभी जेल में हैं। अब एक युवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है।