ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / JDU के पूर्व एमएलसी आज LJP में नहीं होंगे शामिल, मुन्ना सिंह की...

JDU के पूर्व एमएलसी आज LJP में नहीं होंगे शामिल, मुन्ना सिंह की दादी का निधन, कार्यक्रम स्थगित

20-Sep-2021 10:32 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने लोक जनशक्ति पार्टी के कुनबे में सेंधमारी क्या की. चिराग पासवान भी नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए खुद सामने आ गए. एक तरफ एलजेपी के नेता आज जेडीयू का दामन थामने वाले हैं. पूर्व एमएलसी बिनोद कुमार सिंह जेडीयू की सदस्यता लेने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ से चिराग पासवान ने जवाबी हमला करते हुए जेडीयू के पूर्व एमएलसी को लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल कराने का फैसला कर लिया है. 


जनता दल यूनाइटेड से विधान पार्षद रह चुके मुन्ना कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. मुन्ना कुमार सिंह सोमवार को ही शाम में एलजेपी की सदस्यता लेने वाले थे. हालांकि उनकी दादी का निधन हो गया है. जिसके कारण आज मुन्ना सिंह एलजेपी में नहीं शामिल होंगे. सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम में फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अब इसकी सूचना बाद में दी जाएगी कि आखिरकार मुन्ना कुमार सिंह एलजेपी का दामन कब थमने जा रहे हैं.


गौरतलब हो कि पटना में चिराग पासवान के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पर शाम 4 बजे मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के साथ साथ बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे के अलावे एलजीपी नेता शाहनवाज अहमद कैफी, संजय पासवान और संजय सिंह भी मौजूद रहने वाले थे.


आपको बता दें कि पूर्व एमएलसी मुन्ना कुमार सिंह औरंगाबाद और गया के इलाके में सक्रिय रहे है यह बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मुन्ना कुमार सिंह के एलजेपी में शामिल होने को एक बड़ी सफलता मान रहे हैं. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच शह और मात का खेल जारी है. विधानसभा चुनाव में जेडीयू की हार का कारण बनने वाले चिराग को जवाब देते हुए उनके चाचा पशुपति पारस समेत अन्य सांसदों को जेडीयू ने पहले ही अलग करवा दिया था. अब लगातार पार्टी के दूसरे नेता चिराग का साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में चिराग पासवान ने जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद को अपने खेमे में कर नीतीश को जवाब देने की कोशिश की है.