ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / जदयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने दी मुखिया पति को जान से...

जदयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद ने दी मुखिया पति को जान से मारने की धमकी- आडियो वायरल

13-Dec-2021 04:09 PM

PATNA : इस वक्त सोशल मीडिया पर एक आडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये ऑडियो जदयू एमएलसी संजय प्रसाद का बताया जा रहा है. बता दें इस ऑडियो में में वे एक मुखिया पति को कट डालने की धमकी दे रहे है. हालाकिं इस ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखण्ड नहीं करता है.


बता दें शनिवार को बाबुड़ीह पंचायत में एमएलसी का पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम निर्धारित था. इसी बीच मुखिया सहाना खातून वार्ड सदस्यों की बैठक बुला ली. इस बैठक में ही शामिल होने के लिए जब एक वार्ड सदस्य को मुखिया पति आलमगीर अंसारी द्वारा फोन किया गया तो पास में बैठे विधान पार्षद संजय प्रसाद ने फोन ले लिया और मुखिया पति से बात करने लगे. 


बातें शुरू हुई तो बैठक बुलाए जाने के सवाल पर एमएलसी भड़क उठे और उन्होंने अपशब्द का प्रयोग करते हुए मुखिया पति को काट कर फेंक देने की धमकी दे डाली. जवाब में मुखिया पति ने भी औकात में रहने की नसीहत दी. बताया जा रहा है इसके बाद एमएलसी ने मुखिया पति के घर पहुंच कर देख लेने की धमकी दी. इस क्रम में एमएलसी कह रहे हैं कि कोई बाबा काम नहीं देगा.


बता दें कि संजय प्रसाद मुंगेर- जमुई- लखीसराय- शेखपुरा निकाय क्षेत्र से निवर्तमान विधान पार्षद हैं. जो बीते विधानसभा चुनाव में चकाई से जदयू के उम्मीदवार थे. वहां संजय तीसरे स्थान पर रहे और निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह निर्वाचित हुए थे. जिन्हें बाद में सुमित सिंह नीतीश मंत्रिमंडल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिनिस्टर बनाए गए. बता दें मुखिया पति आलमगीर अंसारी पहले सोनो प्रखंड जदयू अध्यक्ष रह चुके हैं और सुमित के कट्टर समर्थक माने जाते हैं.