ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब Y...

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब Y श्रेणी की सिक्योरिटी में घूमेंगे

25-Oct-2023 05:58 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार सरकार ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ा दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग के इस फैसले के बाद अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा वाई श्रेणी की सख्स सुरक्षा घेरे में घूमेंगे। आदेश की कॉपी बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को भेज दी गई है।


दरअसल, बीते 17 अक्टूबर को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बिहार के विशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर हुई इस अहम बैठक के बाद समिति ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा था।


राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर गृह विभाग ने अपनी स्वीकृति देते हुए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। उमेश सिंह कुशवाहा को एस्कॉट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा वाई श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे।