ब्रेकिंग न्यूज़

Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

जदयू के NDA में आने पर बोले गिरिराज सिंह ... आज नड्डा जी पटना आकर बताएंगे हमारे लिए नीतीश क्यों हैं जरूरी

जदयू के NDA में आने पर बोले गिरिराज सिंह ... आज नड्डा जी पटना आकर बताएंगे हमारे लिए नीतीश क्यों हैं जरूरी

28-Jan-2024 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। वहीं इस नए सरकार के गठन से पहले मोदी कैबिनेट के मंत्री ने राजद परिवार और लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि -नीतीश जी भी अभी इस्तीफा नहीं दिए है। जब वो इस्तीफा देंगे तो बाकी  चीजों पर बातचीत होगी। इनको समर्थन देना है और क्यों देना है इस पर तभी बात होगी जब नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे ।


गिरिराज सिंह ने कहा कि - राजनीतिक हलचल स्वाभाविक है। नीतीश जी के महाघटबंधन में लालू जी के साथ उनके रिश्तों पर हमारी नजर बनी हुई है। आज मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष आने वाले हैं। जब राजनीतिक गतिविधि होता है तो स्वाभाविक है इसका प्रभाव दुष्प्रभाव समाज पर होता है। राजनीतिक दलों पर होता है। भारतीय जनता पार्टी सशक्त राजनीतिक दल है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि, जब नीतीश जी सरकार और लालू जी का गठबंधन ना लालू जी ने अभी इस्तीफा वापस लिए हैं। लालू या नीतीश कोई भी तो कहते न कि हम समर्थन वापस लिए है लेकिन वह भी नहीं कह रहे हैं। इसलिए अभी हमलोग क्या बोले। नीतीश कुमार को समर्थन क्यों देना है यह उस समय ही तय किया जाएगा। फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहना है। 


इसके आलावा गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि - वो जो नौकरी की बात कर रहे हैं तो उनको बता देना है कि यह नौकरियां जब भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार सरकार में थे तो सभी नौकरी के सभी तैयारी की गई थी। 2022 में जब नीतीश जी एनडीए से चले गए तो स्वाभाविक है कि अभी की सरकार में यह नियुक्तियां हुई है। 


नियुक्तियों में हमारे समय में जो तय हुआ था उसके विपरीत हेर फेर हुआ। लेकिन नौकरी देने में तेजस्वी कहां आ गए, तेजस्वी तो करीब डेढ़ साल से सत्ता में हैं। यह नौकरी देने का निर्णय डेढ़ साल का निर्णय नहीं है। बल्कि नीतीश कुमार नेतृत्व में जब एनडीए की सरकार थी, उसी समय लिया गया था। अब यह लोग श्रेय ले रहे हैं तो वह जानें। पहले भी शिक्षक बहाली एनडीए के समय ही हुई और अभी की बहाली का भी ताना-बाना एनडीए के शासनकाल में ही बुना गया था। अब लगता है कि तेजस्वी जी सचमुच में निकलने की तैयार हैं, तभी तो वह ऐसा कर रहे हैं।