शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
02-Jan-2023 04:55 PM
NALANDA: जेडीयू के नालंदा जिलाध्यक्ष शियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन से कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास एकंगरसराय पहुंच गये। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
तीन बार जिलाध्यक्ष का कमान संभालने वाले जेडीयू के कद्दावर नेता शियाशरण ठाकुर के निधन से नालंदा में शोक की लहर दौड़ गयी है। शोकाकुल परिवार से मिलकर सीएम नीतीश ने उन्हें ढांढस बढ़ाया और इस घटना पर दुख जताया। इसे अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक राकेश रौशन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव मौजूद थे। बताते चले की पिछले तीन टर्म से सियाशरण ठाकुर नालंदा जिला में जदयू के बागडोर संभाले हुए थे उनके निधन से जदयू को काफी नुकसान हुआ है।