ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU के MLC ने कहा- मंत्री अशोक चौधरी हवा में मत उड़िये,...

JDU के MLC ने कहा- मंत्री अशोक चौधरी हवा में मत उड़िये, आपकी करतूत से सिर शर्म से झुक जाता है

29-Jan-2023 12:11 PM

By First Bihar

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू में किरायेदार बताने के साथ साथ उन पर हमला बोल रहे मंत्री अशोक चौधरी पर उनकी ही पार्टी के विधान पार्षद ने तीखा हमला बोला है. जेडीयू के विधान पार्षद ने कहा है-कॉरपोरेट कल्चर के मंत्री अशोक चौधरी जी, हवा में मत उड़िये. आपके कारण मेरा सिर शर्म से झुक जाता है.


विधान पार्षद रामेश्वर महतो का हमला

नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी पर ये हमला जेडीयू के विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने बोला है. रामेश्वर महतो ने कहा है मंत्री श्री अशोक चौधरी गरीबों की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में कॉरपोरेट कल्चर के कैदी हैं. उनके जैसों के लिए जेडीयू के नेता नीतीश कुमार का दरवाजा हमेशा खुला रहता है. लेकिन,  अशोक चौधरी का अपना दरवाजा गरीबों, पिछड़ो, अति पिछड़ों, दलितों, शोषितो और वंचितो के लिए हमेशा बंद रहता है.”


सिर शर्म से झुक जाता है

रामेश्वर महतो ने कहा है- अशोक जी, मुझे बहुत खुशी हुई जब मुझ जैसा पिछड़े समाज के बेटे को मुख्यमंत्री ने सम्मान दिया और एमएलसी बनाया। लेकिन, मेरा सर शर्म से झुक जाता है जब आपके दरवाजे से आपके गेटकीपर के द्वारा दर्जनों बार लौटा दिया जाता है और आपसे मिलने नहीं दिया जाता है. यह कैसा समाजवाद है आपका?? रामेश्वर महतो ने अशोक चौधरी से पूछा है कि उन्होंने जेडीयू के नेता नीतीश कुमार से क्या सीखा है? रामेश्वर महतो ने कहा है कि अशोक चौधरी जैसे लोग ही नीतीश कुमार और जेडीयू की छवि खराब कर रहे हैं. नीतीश कुमार को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिये.


रामेश्वर महतो के बयान से ये साफ हो गया है कि जेडीयू में घमासान गहराता जा रहा है. बता दें कि मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा की हैसियत कुछ भी नहीं है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर हमला करते हुए कहा था JDU में उनकी हैसियत किराएदार की है और किराएदार कभी हिस्सेदार नहीं हो सकता है. चौधरी ने कहा कि जदयू को खड़ा करने में उनका कोई योगदान नहीं है. अशोक चौधरी ने कहा था कि  कुशवाहा को अपने समाज का बड़ा नेता और वोट शिफ्ट कराने की क्षमता हो जाने की गलतफहमी हो गई है. वह इस बात को भूल जाते हैं कि जब वक्त आया तो इंदिरा गांधी भी वोट शिफ्ट नहीं करा पाई थी।