Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
18-Feb-2020 05:43 PM
BHAGALPUR: भागलपुर में आज बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी(BAU) के दीक्षांत समारोह में बड़ा ड्रामा हो गया. दीक्षांत समारोह में JDU के विधायक गोपाल मंडल जमकर भड़क गये. भरी सभा में उन्होंने कुलपति की जमकर क्लास लगा दी. विधायक जी इस बात से नाराज थे कि उन्हें न पगड़ी मिली और ना ही कुर्सी. राज्यपाल के सामने ही विधायक जी ने कहा कि यूनवर्सिटी के कुलपति ने उनका नहीं बल्कि सारे जनप्रितिनिधियों का अपमान किया है.
मंच पर नहीं मिली विधायक जी को जगह
बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. समारोह में स्थानीय सांसद और विधायकों को भी बुलाया गया था. लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गयी थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंच के नीचे विधायकों और सांसदों को बैठने की जगह दी थी. इसी बात पर बखेड़ा खड़ा हो गया.
विधायक जी बोले-हमें बुलाकर अपमानित क्यों किया
यूनिवर्सटी की व्यवस्था से नाराज विधायक गोपाल मंडल ने कुलपति की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने कहा कि कुलपति उनसे जूनियर हैं और वे मंच पर बैठेंगे. विधायक गोपाल मंडल बोले “हम लोग बड़े उत्साह से आए थे कि राज्यपाल और कृषि मंत्री के साथ मंच पर बैठेंगे और उनका भाषण सुनेंगे. रास्ते में रोड जाम होने की वजह से हम थोड़ा लेट हो गए लेकिन फिर भी भाग कर समारोह में पहुंते. मंच पर पहुंचे तो देखे कि हमारे लिए कुर्सी ही नहीं लगी है. मैं तुरंत कुलपति से मिला और उनसे कहा कि आपने हमें आमंत्रित किया है तो ये आपका काम है कि मुझे मंच पर जगह मिले.”
पगड़ी नहीं मिलने पर भी बिफरे विधायक
विधायक गोपाल मंडल ने कहा “ जिस तरह से राज्यपाल, कृषि मंत्री और दूसरे लोगों को पगड़ी पहनाकर बिठाया है, क्या मुझे उसे तरह से पगड़ी पहनाकर नहीं बिठा सकते थे? क्या मंच पर दो-तीन कुर्सियां और नहीं लग सकती थी? हमें यहां कोई पूछने वाला नहीं था. अगर व्यवस्था नहीं थी तो आमंत्रित क्यों किया?“
विधायक जी बोले हमसे जूनियर हैं VC
नाराज विधायक जी ने कुलपति की जमकर क्लास लगायी. उन्होंने कहा कि अगर वीसी पढे लिखे हैं तो विधायकों को भी समाज और परिस्थिति ने बहुत पढ़ाया लिखाया है. ऐसे में कुलपति किसी विधायक से बहुत जूनियर हैं.
MP साहब भी कुलपति पर भड़के
विधायक गोपाल मंडल के साथ ही सांसद अजय मंडल ने भी मंच पर जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी होनी चाहिये कि MP-MLA को किसी समारोह में कहां जगह दी जानी चाहिये. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को प्रोटोकॉल की जानकारी होनी चाहिये.