ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जेडीयू के खुला अधिवेशन में बोले ललन सिंह ... पार्टी के सभी...

जेडीयू के खुला अधिवेशन में बोले ललन सिंह ... पार्टी के सभी 40 सांसद जाएंगे लोकसभा, 2024 में भाजपा मुक्त होगा देश

11-Dec-2022 03:01 PM

PATNA : बिहार के राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जनता दाल यूनाइटेड का खुला अधिवेशन जारी है। इस अधिवेशन में जेडीयू के तमाम कद्दावर नेता मौजूद हैं। इस खुले अधिवेशन में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का सभी पार्टी नेताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। यह खुला अधिवेशन जेडीयू के संगठनात्मक चुनाव के अंतिम दौर में आयोजित किया जा रहा है।  इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मिशन-2024 और 2025 है। 


वहीं, जेडीयू के इस खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया है।  उन्होंने कहा कि, गरीब, बेरोगार, किसान को सड़क पर लाने वाली पार्टी को उसकी असली हैशियत आगामी लोकसभा चुनाव में दिख जाएगा। अगला लोकसभा चुनाव में जनता ने मूड बना लिया है भाजपा मुक्त देश का और यह हो कर रहेगा। 


मुंगेर सांसद और जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि, हमलोग आगामी लोकसभा चुनाव यानी 2024 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। हमारी पार्टी के सभी 40 सांसद चुनाव जीतकर लोकसभा जाएंगे। इस जीत के साथ ही देश भाजपा मुक्त हो जाएगी।  हम और हमारी पार्टी के लोग भाजपा मुक्त भारत बनाने की दिशा में जुट गए हैं और सफल होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि, 303 कोई बड़ी बात नहीं है। कई राज्यों में हमारा अधिक सीट है, वहां पर भाजपा की सीट घटेगी। 


गौरतलब हो कि, जेडीयू का यह खुला अधिवेशन मुख्य रूप में बिहार के सीएम को अब पीएम बनाने को लेकर रखा गया है।  यही वजह है कि, पार्टी के तरफ से हर बार यह नारा बुलंद किया जा रहा है कि, देश का पीएम नीतीश कुमार की तरह हो।  अब इस बैठक में इसी को लेकर निर्णय किया जाएगा की आखिरकार किस तरह से 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के विपरीत विपक्ष का मात्र एक कैंडिडेट खड़ा हो , ताकि विपक्षी दल सत्ता में आए और सत्तारूढ़ दाल विपक्षी कुर्सी पर बैठे।