ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

JDU के प्रोग्राम में बार-बालाओं ने लगाये ठुमके, कौशलेन्द्र कुमार के सांसद और संजय झा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में आयोजन

01-Jul-2024 03:22 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में उन्ही की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) का प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में बार-डांसरों ने जमकर ठुमके लगाये। भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार-बालाओं के साथ डांस करते जेडीयू नेताओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


बताया जाता है कि कौशलेंद्र कुमार के सांसद बनने और राज्यसभा सांसद संजय झा के पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में जेडीयू के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कांत ने इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के एक होटल में किया था। जिसमें जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को और रंगीन बनाने के लिए बाहर से बार डांसरों को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन से भी ऑर्डर नहीं ली गयी थी। बिना ऑर्डर के ही इस रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन राजगीर के होटल में हुआ। 


जिसमें भोजपुरी अश्लील गानों पर एक नहीं बल्कि कई बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार-बालाओं के डांस करते देख जेडीयू नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और वो भी मंच पर आकर बार-डांसरों के साथ झूमने लगे। वायरल वीडियो के बार में जब कार्यक्रम के आयोजक विजयकांत से बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।  


बता दें कि कुछ दिन पहले जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ व उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी लगाने की बात की जा रही थी। शायद इसी पर पर्दा डालने के लिए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत द्वारा सांसद कौशलेन्द्र कुमार जीत की खुशी में और संजय झा के जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में बार-बालाओं को राजगीर में जेडीयू के कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग बार बालाओं के साथ भोजपुरी के अश्लील गीतों पर डांस कर रहे है। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम को कराने के लिए प्रशासन का परमिशन लिया गया या नहीं यह भी जांच का विषय बना हुआ है। जेडीयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने भी कहा कि उन्हें इस तरह के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। 



news imagenews imagenews image

news imagenews imagenews imagenews imagenews image