Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
10-Oct-2022 07:39 PM
BEGUSARAI : जेडीयू के जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क संवाद यात्रा के तहत सोमवार को बेगूसराय के चमथा, गोहनी, बखरी, महुब्बा, हरदिया, साहेबपुर कमाल और परोरा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैड़कों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी,पूर्व विधायक अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु और समाजसेवी विनय सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों को देखकर खुशी हो रही है। बेगूसराय के चमथा से आने वाले बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में सीएम नीतीश के सलाहकार अजनी कुमार सिंह की चर्चा करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि क्षत्रिय समाज से आने वाले अंजनी बाबू को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के प्रशासनिक महकमे का सर्वोच्च पद दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्षत्रिय समाज का सम्मान करते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों ने जिस तरह नीतीश कुमार के लिए हाथ उठा कर समर्थन दिया है, इससे हमारे हौसले को उड़ान मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह विधान मंडल का विशेष सत्र बुलाकर सवर्ण समाज के लोगों को आरक्षण दिया है, वे देश में पहले राज्य के सीएम है जिन्होंने ये काम किया है। हमारे समाज को बीजेपी जैसी पार्टियों ने ठगने का काम किया है।आज जो भरोसा दिलाया है ये हमारे लिए सौभाग्य बात है। जो रुझान है उससे साफ लगता है कि आने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा भगीदारी क्षत्रिय समाज की होगी।
इस अवसर पर जेडीयू की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि हम लोग बिहार के विकास के लिए खून पसीना बहाकर नीतीश कुमार के लिए क्षत्रिय समाज को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार का काम बोलता है। नीतीश कुमार जिस तरह से क्षत्रिय समाज के लिए काम कर रहे है आने वाला समय क्षत्रिय समाज के लिए स्वर्ण युग होगा। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की है।
पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए क्षत्रिय समाज के लोगों का जो समर्थन मिल रहा है उससे हमारा उत्साह चौगुना हो गया है। संख्या बता रही है कि क्षत्रिय समाज के लोगों को नीतीश कुमार विश्वास है और यह विश्वास आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से क्षत्रिय समाज के लिए काम किया है देश मे किसी ने नहीं किया, यह विश्वास बरकार रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद क्षत्रिय समाज के लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा, हर पल क्षत्रिय समाज को सम्मान दिया है। ऐसा कभी भाजपा ने क्षत्रिय समाज को सम्मान नही दिया है। अक्सर कुछ पदों पर क्षत्रिय समाज के लोगों को भेज कर सम्मानित किया है। आज इस समाज का नीतीश कुमार के लिए समर्थन देखकर खुशी हो रही है। आज के भव्य बैठक में सबने हाथ उठाकर समर्थन दिया है तो हमारा हौसला बढ़ा है।
वहीं जदयू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि हमारे समाज को पीछे धकेलने की अक्सर कोशिश रहती है लेकिन, नीतीश कुमार ने हमें पीछे नहीं जाने दिया। अक्सर हमारे समाज को मुख्यधारा में रखा। हमारा समाज स्वाभिमानी समाज है और इसके स्वाभिमान की नीतीश कुमार ने अक्सर रक्षा की है। आगे हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनके हाथों को मजबूत करें। समाज सेवी विनय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व करिश्माई है। वो सभी समाज के लोगों को लेकर चलते है। खासकर क्षत्रिय समाज को नीतीश कुमार ने जो सम्मान दिया है वो अतुलनीय है।