ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

JDU के फ्लॉप शो पर सियासत शुरू, RJD का हमला तो BJP ने किया बचाव

JDU के फ्लॉप शो पर सियासत शुरू, RJD का हमला तो BJP ने किया बचाव

02-Mar-2020 10:57 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को फ्लॉप शो बताते हुए हमला बोला है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि गांधी मैदान में शायद इससे ऐतिहासिक रैली पहले कभी नहीं हुई होगी बाकी सारा तंत्र लगाने के बावजूद जेडीयू ने गांधी मैदान में फ्लॉप शो का आयोजन किया. यह इस बात का संकेत है कि नीतीश कुमार भले ही 200 सीटें जीतने का दावा करें लेकिन अब बिहार में उनका खेल खत्म होने वाला है. बिहार में एनडीए का तेल खत्म हो रहा है और एनडीए कि लो बुझने वाली है.

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जेडीयू पर आरजेडी का हमला बीजेपी को नागवार गुजर रहा है. आरजेडी की तरफ से एनडीए पर बोला गया हमला बीजेपी को रास नहीं आ रहा. लिहाजा बीजेपी ने आरजेडी पर पलटवार किया है.

 बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि थाना की कार्यकर्ता सम्मेलन जेडीयू का अपना मामला है लेकिन बावजूद उसके बिहार में एनडीए मजबूत स्थिति में बना हुआ है संजय सरावगी ने कहा है कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस को जनता सबक सिखा देगी