अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Jan-2023 07:37 AM
By First Bihar
DESK : जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अब नागालैंड चुनाव को लेकर प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। इस दौरान ललन सिंह ने ने यह साफ कर दिया है कि, इस बार बिना जदयू के सहयोग लिए यहां सरकार नहीं बनने वाली है।
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। नागालैंड के दीमापुर और वोखा सहित कई इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसी कड़ी में ललन सिंह ने कहा कि, इस बार का चुनाव नागालैंड में बिना जेडीयू के सहयोग के लिए नहीं जीता जा सकता है। चाहे राज्य में किसी की भी सरकार बने उनको जदयू का सहयोग लेना ही पड़ेगा।
वही ललन सिंह ने भाजपा पर नागालैंड के जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा ने 2018 के चुनाव में समाधान का वायदा किया था अब इस बार फिर से वही बात को अधूरा रहे हैं इसलिए इस बार यहां की जनता उनकी झूठी बातों को समझ चुकी है और उनको हराने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
ललन सिंह ने दावा भी किया कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से नागालैंड में जेडीयू की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही गई है। इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में जदयू पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही साथ जेडीयू यह वादा करती है कि, उनके तरफ से नागा मुद्दे का समाधान जरूर से किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए कल से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। 7 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद मतदान 27 फरवरी को करवाई जाएगी। वही, इस विधानसभा ने हुए मतदान की गिनती 2 मार्च को होगी।