Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
08-Jan-2024 08:32 PM
By First Bihar
PATNA: कभी पत्रकारों को गाली देने, कभी अस्पताल में रिवॉल्वर चमकाने तो कभी जमीन कब्जा करने के मामले में चर्चा में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने फिर से नये विवाद को खड़ा किया है. नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बम विस्फोट कराने के एक्सपर्ट हैं. वे अय़ोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी ब्लास्ट करा सकते हैं.
भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा-मैं भारतीय जनता पार्टी का विरोध नहीं करता हूं लेकिन नरेंद्र मोदी काम रहता है कि बम ब्लास्ट करायें. पटना में जब रैली उनका हुआ था तो बम ब्लास्ट करवा दिया. बम ब्लास्ट तो नरेंद्र मोदी करवाते हैं. वे कुछ भी करवा सकते हैं. पटना में संत लोग थे, धर्माथी थे, वहां बम विस्फोट हो गया. ऐसा काम नरेंद्र मोदी करते हैं.
मेरा टिकट भी कटवा सकते हैं मोदी
गोपाल मंडल ने कहा कि बम विस्फोट कराने वाले नरेंद्र मोदी बड़े लोग हैं, हम छोटे लोग हैं. हो सकता है कि मेरे बयान के बाद वे नीतीश कुमार को ये कह दें कि मेरा टिकट काट दें. इसलिए हम तो जानते हैं सबकुछ. लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय कुछ भी हो सकता है.
गोपाल मंडल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का श्रेय भाजपा ले रही है लेकिन मंदिर का निर्माण तो कोर्ट के आर्डर से हो रहा है. भाजपा और नरेंद्र मोदी को क्यों श्रेय दिया जायेगा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सारे लोगों ने चंदा देकर मंदिर का निर्माण कराया है. भाजपा मंदिर नहीं बनवा रही है.
बता दें कि गोपाल मंडल पटना के जिस बम विस्फोट का जिक्र कर रहे हैं वह 2103 का मामला है. तब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम हुआ करते थे. वे पटना के गांधी मैदान में रैली करने आये थे. इस रैली में ताबडतोड़ बम ब्लास्ट हुए थे. इस दौरान बम ब्लास्ट करने वाला एक आतंकी पकड़ा गया था. उसके बाद की जांच पड़ताल में ये साबित हो चुका है कि आतंकी संगठनों ने इस घटना को अंजाम दिया है. कोर्ट ने इस मामले में आतंकियों को सजा तक सुना दी है.